भू-रैयत संघर्ष समिति ने प्रभावितों से आंदोलन के लिए मांगा सहयोग

भास्कर न्यूज |केरेडारी भू-रैयत संघर्ष समिति पगार ने अपने पांच सूत्री प्रश्न पत्र एनटीपीसी को सौंपकर आगामी 20 मार्च तक जबाब मांगा है। इसी को लेकर समिति के संरक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में केरेडारी प्रखंड परिसर में विस्थापित व प्रभावितों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कुलदीप तिवारी व संचालन कामेश्वर सिंह ने किया। भू-रैयत संघर्ष समिति के सदस्यों ने कम्पनी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की। वहीं प्रभावित क्षेत्र के कुछ लोगों ने सहयोग का आश्वासन दिया तो कुछ आरोप लगा गए कि हमारे गांव के लोगों को विस्थापित रैयत बाहरी बताते हैं इस परिस्थिति में सहयोग की अपेक्षा करना ठीक नहीं है। हालांकि समिति के संरक्षक राजकुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द भू-रैयतों व प्रभावितों के साथ संयुक्त रूप से बड़ी सभा की जाएगी जहां भेद भाव मिटा दिया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में प्रीतम सिंह, प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, सोमेश राणा, सुनील पांडेय, रविंद्र पांडेय, रामवृक्ष तिवारी, कासिम मियाँ, असगर मियाँ, रामकुमार साहू, नन्दकिशोर तिवारी,प्रदीप सिंह, किशोर साव, भीम तिवारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *