केतार|थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव में शनिवार कि सुबह संदिग्ध अवस्था में लखू रजवार (45) का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार लखू रजवार रात्रि में खाना खाकर घर के बाहर कटहल पेड़ के पास सोए थे। जब परिजनों ने शनिवार कि सुबह देखा तो उनका शव कटहल पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। इस घटना से गांव का माहौल मातम में बदल गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है, प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।


