क्लास रूम शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक युद्ध का मैदान है : अलखनाथ पांडेय

भास्कर न्यूज|गढ़वा आरकेवीएस के सभागार में सीबीएसई के दिशा निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए सेशन 2024-25 के लिएआखिरी व 6वीं इनहाउस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ऑफलाइन ट्रेनिंग के लिए आर के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित सभी स्कूलआरकेपीएस गढ़वा, बंशीधर नगर, उंचरी(मंझिआंव) और हूर के शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आरके ट्रस्ट के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय व एसडीएम संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर व ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके पूर्व निदेशक अलखनाथ पांडेय ने एसडीएम को फ्लावर पॉट और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन अलखनाथ पांडेय ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यशाला में बताई गई बातों का अनुसरण करने की बात कही। अपने संबोधन में उपस्थित उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि इस सेशन का यह 6वींऔर आखिरी इनहाउस ट्रेनिंग है। आज के विषय “प्रभावी शिक्षण” पर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कहा कि क्लासरूम टीचिंग शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक युद्ध का मैदान है। जहां उन्हें अज्ञानता, अनुशासनहीनता, अनैतिक मूल्यों जैसी बातों के विरुद्ध लड़ाई लड़कर एक अच्छे विद्यार्थी का निर्माण करना है। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सीखने-सिखाने की प्रक्रिया अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने शिक्षण में स्वस्थ वातावरण और प्रतिस्पर्धा के साथ बच्चों को प्रोत्साहित करने की बात कही। प्रबंधन के द्वारा नामित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनूप कुमार पांडेय, नसरीन हक, शहेला खान और राकेश प्रजापति को एसडीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला का विषय “इफेक्टिव टीचिंग” की चर्चा करने और विस्तार से हर बातों को साझा करने के लिए साधनसेवी के रुप में आरकेपीएस हूर की प्राचार्या नसरीन हक, गढ़वा से गीता पांडेय, सुगंधा तिवारी और उंचरी स्कूल से संतोष गुप्ता थे। प्राचार्य एल के ओझा, अनूप कुमार पांडेय, प्रशासनिक इंचार्ज प्रमोद कुमार झा, एसटीएनसी राजकुमार, प्रशिक्षण समन्वयक शहेला खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में निखिल पांडेय आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *