भास्कर न्यूज | हजारीबाग ब्रह्मर्षि समाज हजारीबाग ने रविवार को शहर के रांची पटना- रोड़ उपकार होटल के सामने स्थित प्रोवेश रिसोर्ट परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं पीले अंग- वस्त्र ओढ़े लोगों ने फगुआ गीतों पर जमकर धमाल किया। इस समारोह में विशेष आकर्षक का केंद्र ख्यातिप्राप्त लोकगायिका मनिताश्री और प्रकाश पंडित ने अपने फगुआ गीतों से उपस्थित लोगों को खूब झुमाया । समारोह की शुरुआत मनिताश्री ने सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला.. गीत से किया । जिसके बाद हिंदी, भोजपुरी, अवधि भाषा के एक से बढ़कर एक होली और फगुआ गीतों के जरिए गायिका मनिताश्री और प्रकाश पंडित ने समा बांध दिया। उपस्थित लोगों ने भी इनका खूब साथ दिया । रंग- भंग, ठंडई संग जहां जमकर अबीर- गुलाल उड़ा । लोगों ने एक- दूजे को गिले शिकवे भुलाकर गले मिलकर होली की अग्रिम बधाई दी। जिसके बाद पारंपरिक झारखंडी व्यंजन कचरी, बर्रा, पुआ- धुस्क, मीठे पकवान के साथ वेज- नॉन वेज़ स्वादिष्ट भोजन का स्वाद सामूहिक रूप से चखा । होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। होली मिलन समारोह के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी- 2025 के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट बड़े वीडियो स्क्रीन पर देखा। आयोजन को सफल बनाने में मुकेश कुमार, अर्जुन सिंह, कन्हैया शर्मा, कौशल किशोर सिंह, जालिम सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, अर्जुन सिंह , हरि सिंह, नागेंद्र शर्मा, बलराम शर्मा, प्रकाश शर्मा, अजय कुमार साहा, राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह, कन्हैया कुमार सिंह के अलावा ब्रह्मर्षि समाज के लोगों में प्रो. रामप्रिया बाबू, अर्जुन सिंह , प्रो.रश्मि प्रधान, प्रधानाचार्य जयनारायण पाण्डेय, डॉ. वी. पी. सिन्हा, कैलाश बाबू, ज्योतींद्र चौधरी, राधेश्याम शर्मा, रवि शर्मा, एस.के. शर्मा, अनीश कांत सिंह, प्रभात कुमार, विपिन कुमार, अतुल कुमार, राजू कुंवर, अरुण कुमार, अनिल कुमार, रंजन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।


