गायत्री मंदिर खजांची तालाब में महिला सम्मेलन के साथ साथ होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के लोगों ने भाग लिया । झारखंड प्रांत की महिला संयोजक डॉक्टर ललित राणा ने कहा की नारी जब संस्कारवान एवं शिक्षित हो तभी समाज को संस्कारवान पीढ़ी दे सकती है । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर बीके विश्वकर्मा ,भूतपूर्व प्रथम ट्रस्टी एवं संस्थापक डूंगरमल जैन ,जिला समन्वय केशवानंद, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समन्वय ब्रजकिशोर, गुलाब जी,भंडारी जी,मनोज विश्वकर्मा ,राजा राम,नवल किशोर सिंह,राजेंद्र विश्वकर्मा अरविंद जी ,पूर्व ट्रस्टी चंद्रकांत सिंह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यदि उपस्थित थे। प्रखंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए तीन नामो का चयन कर भेजा जाना है। इस पद के लिए 11 मार्च को देवदयाल कुशवाहा स्मृति भवन झुमरा मे एक बैठक रखी गयी है । चुनावी प्रक्रिया जिला प्रभारी गणेश यादव, सुरेश प्रसाद और बलदेव बाबू की देखरेख में पूरी होगी। फिलहाल दावेदारी पेश करने वालों में राजन सिन्हा, अशोक कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा, संजीत वर्मा, बसंत सिंह और संजय कुमार का नाम चर्चा में है।


