जालंधर| धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। रविवार को जहां रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा, वहीं पूरा दिन निकली धूप के बीच दिन का तापमान 29.2 डिग्री पहुंच गया। पूरा दिन जालंधर में उत्तर-पूर्वी सामान्य गति की हवाएं चलीं। इस बीच जालंधर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 रहा। वहीं गर्मी पड़ने से गेहूं की फसल को भी फायदा हो रहा है। दाना पकने के लिए गर्मी की जरूरत होती है। फसल में बालियां आ गईं हैं। फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार, मौसम ड्राई रहेगा।