भास्कर न्यूज | अंबिकापुर रोटी बैंक संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्रामीण महिलाओं के साथ मनाया। ग्राम केशवपुर में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कुर्सी दौड़, सलाद सजाने और तय समय में ज्यादा गुब्बारे फुलाने की स्पर्धा में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार मिले। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने श्रमिक और कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर रोटी बैंक की संयोजक सीमा सोनी, पूजा शर्मा, सरोज सिंह, सरला राय, स्वाति श्रीवास्तव, गीता प्रजापति, पूनम कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा, शालू नंद, रीनू गुप्ता, सकीला सिद्दीकी, अनामिका श्रीवास्तव, उषा शर्मा, मोना राय, प्रतिभा श्रीवास्तव, लता सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।