भास्कर न्यूज | सिमडेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हॉकी की नर्सरी सह महिला खिलाड़ियों की नगरी सिमडेगा जिला में जिला खेलकूद विभाग एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में महिला हॉकी प्रतियोगिता सह महिलाओं के खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक सह खेल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिमडेगा ऑरेंज पाइपर बनाम सिमडेगा यैलो ड्रेगन की महिला टीमों का आपस में मैत्री मैच का आयोजन किया गया। जिसमें सिमडेगा ऑरेंज पाइपर की टीम 2-0 गोल से विजेता रही। विजेता टीम की ओर जमुना कुमारी ने दोनों गोल की। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को आयोजन समिति की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। हॉकी इंडिया के द्वारा विभिन्न राज्य इकाई और हॉकी अकादमी को पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टिक वितरण किया गया था। जिनमें हॉकी झारखंड को मिले हिस्से से हॉकी सिमडेगा को 40 स्टिक मिला था,जिसे 20 महिला खिलाड़ियों के बीच वितरण किया गया। पुरुष खिलाड़ियों को पिछले सप्ताह ही वितरण किया गया था। इस मौके पर जिला खेल कूद विभाग के द्वारा महिला टीम गोलकीपर को गोलकीपर एवम सभी खिलाड़ियों को हॉकी गेंद वितरण किया गया। सिमडेगा की खिलाड़ियों ने देश-विदेश में खेलकर देश का सम्मान बढ़ाया : मरियम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मरियम हेमरोम,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप के सिमडेगा जिला के ग्रामीण इलाकों के विभिन्न डे बोर्डिंग खेल सेंटरों में कार्यरत महिला हॉकी प्रशिक्षक थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया और पुरस्कार वितरण किया। मरियम हेमरोम ने कहा कि सिमडेगा की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बदौलत विश्वपटल पर जिले का नाम रौशन किया है। इसके लिए हॉकी संघ बधाई के पात्र है। महिला कोच में सुभीला मिंज व बेस्ट महिला कार्यालय कर्मी राजमणि सम्मानित जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि अब जिला खेलकूद विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रत्येक वर्ष सिमडेगा जिला में संचालित डे बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण के किसी एक कोच को बेस्ट कोच और खेल विभाग द्वारा संचालित खेल सेंटरों या कार्यालयों में कार्यरत किसी एक महिला कर्मी को सम्मानित किया जाएगा। जिसके तहत 2025 में डे बोर्डिंग करंगागुडी की कोच सुभीला मिंज को बेस्ट कोच के लिए सम्मानित किया गया। जिसके सेंटर से सबसे अधिक खिलाड़ी इस वर्ष आवासीय खेल सेंटरों के लिए चयनित हुए है।


