चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने गणेश मिश्रा

तुपकाडीह | पेटरवार प्रखंड के पिछरी बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों की उपस्थिति में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी जुलूस निकालने व चैती दुर्गा पूजा पर नौ दिनों तक नवरात्रि पाठ आयोजन करने की सहमति बनी। अध्यक्ष गणेश मिश्रा ने कहा कि पिछले लगभग 66 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से पिछरी बस्ती में सार्वजनिक रूप से दोनों त्योहार धूमधाम के साथ मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी पूरे उल्लासपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति अध्यक्ष गणेश मिश्रा, उपाध्यक्ष बीरंची मिश्रा, सचिव दीपक मिश्रा, उपसचिव राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष गुलचंद मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, उपसचिव बीरंची मिश्रा, संरक्षक छत्रधारी मिश्रा, रतन कुमार मिश्रा, राम भजन लायक, आनंद मिश्रा, सिकंदर मिश्रा सहित सदस्यों का चयन किया गया। मौके पर देवीलाल मिश्रा, चीकू मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, बजरंगी मिश्रा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *