बोकारो थर्मल | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंच सूत्रा फाउंडेशन द्वारा गोविंदपुर एफ पंचायत सचिवालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां समाज में महिलाओं के योगदान, संघर्ष और सशक्तिकरण को रेखांकित किया गया। संचालिका फाउंडेशन की डायरेक्टर आरती चंद्रा ने किया। यहां मुख्य अतिथि शहजादी बानो, मुखिया चंदना मिश्रा, कैटरीना हंसदा, कविता कुमारी, कर्पूरी उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्य जय लक्ष्मी कुमारी, साई सेवा आश्रम की सचिव सुषमा कुमारी एवं सुनीता सिंह तथा पंसस बेबी रजक उपस्थित थी। मुख्य अतिथि मुखिया चंदना मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की कुंजी है। हमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा और जागरुकता पर विशेष ध्यान देना होगा। मुखिया कैटरीना हांसदा ने कहा कि गांव की महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कविता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।


