सामाजिक एकता ही हमारी जड़ें बनाती हैं मजबूत : लाल मोहन

भास्कर न्यूज | तुपकाडीह प्रमंडलीय महली जाति समाज सुधार समिति जिला कमेटी की बैठक जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के तांतरी उत्तरी में रविवार को हुई। इसमें सबों ने समाज की प्रगाढ़ता पर जोर देते हुए सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। समिति के संस्थापक केंद्रीय संगठन के लाल मोहन महली ने कहा कि मानवता को सर्वोपरि स्थान देते हुए गलत लोगों का साथ कभी न दें। इससे मन में कुंठा का भाव भी पैदा होता है। उन्होंने समिति की मजबूती प्रदान करने के लिए समाज के हर तबके को जोड़कर चलने की जरूरत पर बल दिया। समिति का संचालन के लिए पुनर्गठन करें। समिति के केंद्रीय महासचिव रमेश महली ने कहा कि समाज में एकता और समरसता का भाव तभी पैदा होगा, जब सभी शिक्षित होने के साथ-साथ स्व जातियों को एक सूत्र में पिरोकर चलेंगे। तभी हम सामाजिक एकता के लक्ष्य को पा सकते है। इस दौरान सभी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी तथा फगुआ के गीतों पर झूमे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *