कथारा में मनाया गया ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्मोत्सव

कथारा | श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 137वां जन्म महोत्सव सह एक दिवसीय विराट सत्संग समारोह कथारा मुख्य चौक स्थित दुर्गा मंडप परिसर में मनाया गया। सत्संग की शुरुआत प्रभात कीर्तन और शोभा यात्रा से की गई। इसमें कसमार, बहादुरपुर, जैनामोड़, बोकारो, बालीडीह, रांची, धनबाद, रामगढ़, पेटरवार, गोमिया, तेनुघाट, कथारा, जारंगडीह आदि स्थानों के गुरु भाई बहने काफी संख्या में शामिल हुए। सत्संग में मुख्य रूप से उपस्थित ऋत्विक जैनामोड़ से रामनाथ मरांडी, तेनुघाट से होपन हेंब्रम व रामगढ़ से पधारे किंकर दा आदि ने धर्मसभा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की भावधारा पर प्रकाश डाला। यहां उपस्थित लोगों ने मिलकर जाति वर्ण एवं संप्रदाय को भूलकर इस पावन पुनीत मंगल यज्ञ में योगदान कर अपने जीवन को धन्य बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई भक्तजनों ने दीक्षा ग्रहण की साथ ही आए ऋत्विक के टीम द्वारा प्रस्तुत भजन संगीत ने लोगों का मनमोह लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *