विस्थापितों के साथ वादा खिलाफी कर रही झारखंड सरकार : अमित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों ने सेक्टर-9 बसंती मोड़ पर गांवों को पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर हेमंत सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि हेमंत सरकार विधानसभा चुनाव में विस्थापित गांवों को पंचायत का दर्जा देने का वादा की थी, पर अब सरकार में आने के बाद टाल मटोल कर रही है। गांवों के पंचायत का दर्जा देने का अधिकार राज्य सरकार का है, पर इस मुद्दे पर सरकार का सेल प्रबंधन से सहमति लेने की बात करना हास्यास्पद है। बोकारो विधायक का सरकार के इस स्टैंड से संतुष्ट होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार विस्थापितों को अब और नहीं छल सकती। हेमंत सरकार को विस्थापित गांवों को पंचायत का दर्जा देना ही होगा। विस्थापित नेता उत्तम महतो ने कहा कि विस्थापित हमेशा छले गए हैं, पर अब हम इन गांवों को पंचायत का दर्जा ले कर ही रहेंगे। इसके लिए विस्थापित संघर्ष करने को तैयार हैं। इस अवसर पर विनय कुमार, विनोद कुमार, रामदयाल सिंह, मनीष कुमार, राहुल सिंह, सुनील महतो, सजल रजवार, प्रदीप महतो, किशन महतो, तुलसी रजवार, जागेश्वर रजवार, जगरनाथ नायक, रवि महतो, बिट्टू कुमार, विष्णु सिंह, लालबाबू, चंद्रप्रकाश, अशोक मंगली, अजय सिंह, आदर्श आदि के अलावे बड़ी संख्या में विस्थापित उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *