चंद्रवंशी समाज का हुआ होली मिलन

बोकारो | चंद्रवंशी विकास परिषद, बोकारो द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। इसकी अध्यक्षता अधिवक्ता अतुल कुमार रवानी ने की। समारोह में समाज के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। जहां सरकारी प्राधिकरण के जरिए समाज के कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के जमीन की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। साथ ही सीएनटी एक्ट के नियमों की बाध्यता से इस समाज को राहत देने की मांग पर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य अतिथि उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष चुन्नु चंद्रवंशी, महासचिव लीला देवी, विनोद कुमार सिंह, मोहन चंद्रवंशी, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *