सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वंयसेवी संस्था मृणालिका ने प्रधान कार्यालय में महिला दिवस के अवसर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया। संस्थापक सदस्य किशु सिंह ने बताया कि टीम ने बोकारो की एक अग्रणी संस्था खुशहाल बोकारो के साथ संयुक्त रूप से महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्ष करूणा सिंह व सचिव सुधा पाण्डेय ने बोकारो की विधायक श्वेता सिंह, केके ठाकुर, राजबीर सिंह, अमरेंद्र कुमार झा व कनक का शॉल तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समारोह में विधायक ने ने डॉ. शिल्पी आनंद, डॉ. साधना, पावर लिफ्टर ज्योति कुमार, योग शिक्षिका पूनम तिवारी, समाजसेवी अर्चना सिंह, झारखंड पुलिस में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक सविता सिंह, वाहन प्रशिक्षक आभा, वरीय शिक्षिका श्रुति को उनके विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। रंगबिरंगी परिधानों में सजी संस्था की महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मिलीमणि व शेफालिका सिंह ने होली के गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि सीमा ठाकुर, वरीय सदस्या अमिता झा, अनिता पाण्डेय, वीणा सिंह, निरूपमा सिंह, रमिता यादव, रीतुकला, प्रतिमा सिंह, निरूपमा सिंह, माधुरी, प्रतिमा, उमा तेहरान, श्वेता रस्तोगी, स्वीटी सिंह आदि मौजूद थीं।


