एमजीएम स्कूल में होगा बोकारो महिला जूडो लीग का आयोजन

बोकारो | एमजीएम स्कूल बोकारो में बोकारो जूडो संघ के पदाधिकारी व जूडो प्रशिक्षकों की बैठक हुई। इसमें बोकारो में होने वाले महिला जूडो लीग को लेकर चर्चा की गई। संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स भारत सरकार व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साईं द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत के 25 शहरों में महिला जूडो लीग का आयोजन महिला सशक्तिकरण दिवस पर किया जाता है। भारत के अन्य शहरों के साथ झारखंड के तीन शहर रांची, धनबाद और बोकारो को महिला जूडो लीग के लिए चुना गया है। जो बोकारो के लिए बड़े गर्व की बात है। महिला जूडो लीग का आयोजन 23 मार्च को एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो में होगा। मौके पर संघ के पदाधिकारी आयुष कुमार ठाकुर, दीपक रंजन, उमेश नायडू, राजेश महतो, धानांतर कुमार, सूरज कुमार, पायल सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *