बेकाबू कार ने दो बाइक-रेहड़ी को मारी टक्कर, तेल पलटने से झुलसा रेहड़ीवाला

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने मोहिनी पार्क के पास कार सवार निहंग लवप्रीत की हत्या के मामले को सुलझाते हुए हत्या आरोपी 2 निहंगो को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव मत्तेवाल के रहने वाले निहंग सुरिंदर सिंह (25) और कुलदीप सिंह (32) के रूप में हुई है। मृतक लवप्रीत सिंह गांव बूहड़े नंगल बटाला का रहने वाला था जो माहिनी पार्क में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। डीसीपी लॉ एंड आर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों का लवप्रीत के साथ पहले से भी झगड़ा था और 5 मार्च की रात को मोहिनी पार्क के पास आरोपी और लवप्रीत की गाड़ी की टक्कर हुई थी।
जिसके बाद आरोपियों ने किरपाण से हमला करते हुए लवप्रीत की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी बलजिंदर कौर की शिकायत पर केस दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को रेलवे लाइन नजदीक कच्चे क्वार्टर के बैकसाइड यूटी मार्केट से काबू किया है। हत्यारोपी के साथ और भी युवक साथ में थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोड के अधीत आते अशोका विहार नजदीक तेज रफ्तार कार ने 2 बाइकों में टक्कर मारते रोड के किनारे लगी फास्ट फूट की रेहड़ी को चपेट में ले लिया। गर्म तेल गिरने से रेहड़ी मालिक झुलस गया। जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों के मुताबिक, कार को 19/20 साल का युवक चला रहा था। सूचना मिलते थाना मजीठा रोड की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *