टूरिस्ट बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:जालंधर में 2 लोगों की मौत, 11 घायल; दिल्ली से जम्मू जा रहे थे यात्री

पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह टूरिस्ट बस ईंटें लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अशोक बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही थी। अलसुबह जालंधर के भोगपुर में काला बकरा इलाके में बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना भोगपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला
सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकाला। बस के ड्राइवर सुखविंदर और यात्री कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि गुरबदन सिंह, सुनील और करीब 11 यात्री घायल हो गए। इनमें 6 लोगों को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से साइड में किया। मृतकों के शव अस्पताल में भिजवाए
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिए। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। साथ ही पुलिस ने मामले की जानकारी घायलों और मृतक के परिजनों को दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *