बजट सत्र…मास्टर-प्लान में अफसरों की मनमानी का उठा मुद्दा:मूणत बोले- रायपुर के आवासीय जमीन को व्यवसायिक बना दिया, ओपी का जवाब- जांच करवा रहे

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में 15वें दिन हंगामेदार के आसार हैं। कांग्रेस नेताओं ने धान का उठाव नहीं होने से जुड़े ध्यान आकर्षण सदन में लगाया है। इसके अलावा रायपुर में पीने के पानी की समस्या से जुड़ा सवाल भाजपा विधायक मोतीलाल साहू उठाएंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा न होने, सरकारी नौकरियों में भर्ती और जमीन की रजिस्ट्री जैसे मुद्दे भी सदन में उठाए जाएंगे। रायपुर के विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में रायपुर शहर के मास्टर प्लान को लेकर जरूरी सवाल पूछे हैं। इसके लिखित जवाब विभाग के मंत्री ओपी चौधरी की तरफ से आए हैं। मूणत ने पूछा सवाल, ओपी ने दिया जवाब राजेश मूणत ने सवाल पूछा है कि, वर्तमान रायपुर के मास्टर प्लान को लेकर गंभीर शिकायतें मिली हैं। इसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी दीजिए ? जवाब में विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने इस बात को स्वीकारा है कि, रायपुर के मास्टर प्लान को लेकर शिकायतें मिली है। चौधरी ने विधानसभा में लिखित जवाब में जानकारी दी है कि, इसे लेकर एक जांच समिति गठित की गई है, जो जांच कर रही है। आवासीय इलाकों का व्यवसायिक इस्तेमाल राजेश मूणत ने मास्टर प्लान को लेकर अपने सवाल में दावा किया है कि, रायपुर शहर के आवासीय इलाकों को व्यवसायिक शैक्षणिक इस्तेमाल, मनमाने ढंग से व्यवसाय या दूसरे कैटेगरी में बदल दिया गया है। मंत्री ओपी चौधरी ने इन्हीं शिकायतों की जांच होने की बात कही है। इन अधिकारियों ने तैयार किया मास्टर प्लान विधायक राजेश मूणत की ओर से यह भी पूछा गया है कि, मास्टर प्लान तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारी कौन है। इसके लिखित जवाब में ओपी चौधरी ने बताया है कि, रायपुर का मास्टर प्लान तैयार करने में IAS जयप्रकाश मौर्य, संदीप बागडे, भानु प्रताप सिंह पटेल, कमल सिंह, रोजी सिन्हा और मेघा चवढ़ा समेत 15 अधिकारी शामिल हैं। ……………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… राज्यपाल बोले- 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें: विधानसभा में कहा- छत्तीसगढ़ की सुंदरता ग्लोबल-मैप में आई, भूपेश बोले- गरीबों को 10,000 नहीं मिले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की अहम योजनाओं और उपलब्धियां गिनाई। राज्यपाल ने 36 मिनट 9 सेकंड में अपनी बात पूरी की, 380 शब्दों के अलावा अभिभाषण हिंदी में ही उन्होंने पढ़ा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *