पंजाब के लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ग्रामीण हल्कों के आप विधायकों के घरों का घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना 11 बजे से करीब 3 बजे तक जारी रहेगा। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर पंजाब सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में बड़ा संघर्ष किया जाएगा। 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा धरना जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि आज 11 बजे वह किसान जत्थेबंदी के साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के निवास स्थान के बाहर पहुंच जाएंगे। आप सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 11 बजे से 3 बजे तक पूरे पंजाब में ग्रामीण हल्कों के विधायकों के आज घरों का घेराव होगा। बेशक पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर ले लेकिन किसान अब पीछे हटने वाले नहीं है। लक्खोवाल ने कहा कि वह पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के किसानों के मुद्दे पर डिबेट करने के लिए चैलेंज दे चुके है। मान द्वारा कई मीटिंगें की गई लेकिन किसानों के मुद्दों पर सरकार अनदेखा कर रही है।


