अब दिन भी सर्द…दिन-रात का पारा सामान्य से 4-5° नीचे

प्रदेश में अब सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। सर्द हवाआंे का असर बढ़ने से दिनभर िठठुरन आैर सुबह-शाम गलन रहने लगी है। बीते चौबीस घंटे में ज्यादातर शहरों में दिन-रात का पारा सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे चला गया है। आठ शहरों में रात का पारा बुधवार को 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, फतेहपुर 0.1, संगरिया 1.3, नागौर 1.9, चूरू 1.8 आैर सीकर में 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडे रहे। प्रदेशभर के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में हैं। आगे भी फिलहाल सर्द हवाओं से राहत मिलने के आसार कम है। पूर्वी जिलों में कोहरे आैर शीतलहर का अलर्ट मौसम विज्ञान ने अगले कुछ दिन पूर्वी राजस्थान शीतलहर चलने के साथ कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। 19 दिसंबर से भरतपुर, कोटा, जयपुर, करौली में शीतलहर चलेगी। भरतपुर-कोटा संभाग में दो दिन घना कोहरा रहेगा। माउंट आबू : बर्फ का फूल इधर, जयपुर में रात में घटी तो दिन में बढ़ी सर्दी राजधानी जयपुर में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद पारा सामान्य से ऊपर चला गया। बीते चौबीस घंटे में रात का पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, दिन का पारा हल्की गिरावट के बाद 23.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। पूर्वी राजस्थान में कल से शीतलहर की चेतावनी; फतेहपुर, संगरिया और नागौर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *