आईआईटी-मद्रास ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। फाइन आर्ट एवं कल्चर एक्सीलेंस के बोनस अंकों के आधार पर भी इंजीनियरिंग के यूजी कोर्स में प्रवेश हो सकेंगे। एडमिशन पोर्टल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, बिजनेस-रूल्स, उपलब्ध इंजीनियरिंग सीटों की विस्तृत जानकारी दी गई है। आईआईटी मद्रास के बी-टेक, बीएस, इंटीग्रेटेड-एमटेक, डुएल-डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रत्येक में 2-अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश फाइन आर्ट एंड कल्चर एक्सीलेंस के आधार पर दिया जाना है। आईआईटी मद्रास में वर्तमान में एरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल, केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा एनालिसिस, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग डिजाइन, इंजीनियरिंग फिजिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटालर्जिकल एंड मैटेरियल, नवल आर्किटेक्चर, मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री कोर्स संचालित हैं। इनमें से कुछ पाठ्यक्रम 4 वर्षीय तो कुछ 5 वर्षीय हैं। इनमें 2 अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश फाइन आर्ट एंड कल्चर एक्सीलेंस के आधार पर दिए जाने हैं। आईआईटी-मद्रास ने कला को प्रोत्साहन के लिए की पहल


