एनटीपीसी अधिकारी की हत्या से दहशत:48 घंटे बाद भी हत्यारों का कुछ पता नहीं, कोयला परिचालन ठप; सीबीआई जांच की मांग

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह चौक पर एनटीपीसी अधिकारी कुमार गौरव की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सोमवार को एनटीपीसी के अधिकारियों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों का कहना है कि हजारीबाग में काम करने की स्थिति नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने झारखंड सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। दहशत के कारण अधिकारी कार्यक्षेत्र में नहीं जा रहे इधर, घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। दहशत के कारण अधिकारी कार्यक्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। इससे कोयला डिस्पैच और परिचालन पूरी तरह से ठप है। एनटीपीसी अधिकारियों ने चिंता जताई कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। फतह चौक से रोजाना एनटीपीसी अधिकारियों की गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन वहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। जेल में बंद अपराधियों और गैंगस्टरों से पूछताछ जारी हजारीबाग पुलिस जेल में बंद अपराधियों और गैंगस्टरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई अन्य अधिकारी निशाने पर था। फतह चौक के आसपास सक्रिय मोबाइल की जानकारी टेक्निकल सेल के जरिए जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *