परसुडीह में मिठाई व्यवसायी के घर चोरी:मालिक दूसरे घर में सो रहे थे, बेटा है नेपाल में; ताला तोड़कर गहने ले गए चोर

जमशेदपुर के परसुडीह में मिठाई व्यवसायी नानी गोपाल घोष के घर चोरी की वारदात हुई है। शीतला चौक स्थित गौरी भवन के पास स्थित उनके घर में चोरों ने ताला तोड़कर गहने चुरा लिए। घटना उस समय हुई, जब घोष दूसरे घर में सो रहे थे। उनका बेटा नेपाल यात्रा पर गया हुआ था। सुबह जब गोपाल घोष अपने घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा मिला। उन्होंने तुरंत परसुडीह पुलिस को सूचना दी। परसुडीह क्षेत्र में यह पहली चोरी नहीं पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए सामान का सही मूल्यांकन गोपाल घोष के बेटे की वापसी के बाद ही हो पाएगा। परसुडीह क्षेत्र में यह पहली चोरी नहीं है। पिछले महीने दयाल सिटी के हरकिशन ब्लॉक में चार फ्लैटों में लाखों की चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। इससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना लौट सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *