भास्कर न्यूज | लुधियाना रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड थर्ड पद के लिए 20 से परीक्षा की शुरुआत होगी। 20 से 23 दिसंबर तक होने वाली सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होंगे। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं सिटी इंटीमेशन स्लीप भी जारी की गई है। ये उन परीक्षार्थियों के लिए होगी, जिनकी सीबीटी 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर को होगी। टेक्नीशियन के 14298 पदों पर भर्ती होगी। पहले टेक्नीशियन भर्ती के लिए अलग-अलग कैटेगरी में 9144 पद थे। इसके लिए मार्च-अप्रैल में आवेदन मंगाए गए थे। बाद में टेक्नीशियन के 5154 पद बढ़े। टेक्नीशियन ग्रेड-1 और 3 की परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर को होगी। एग्जामिनेशन के संबंध में निर्देश, सिलेबस पहले ही जारी किया जा चुका है। एग्जामिनेशन सेंटर में उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डिजिटल वॉच ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसी तरह टेक्नीशियन के लिए परीक्षा अब 19 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं आरआरबी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू की है। अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न का स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर हेल्प डेस्क नंबर 7996339995 का उपयोग कर सकते हैं।


