MCB में अवैध कब्जाधारियों को हटाने की तैयारी:SECL और नगर पंचायत मिलकर करेगी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए निर्देश

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने झगराखंड SECL सब एरिया में अवैध कब्जाधारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन लगातार नोटिस जारी कर रहा है। इन नोटिस में अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने को कहा गया है। जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम देंगे। कार्यालयीन समय में अवैध मकानों को खाली कराया जाएगा। इसके बाद वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेशों के तहत की जा रही है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। SECL प्रबंधन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि लोग निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। इससे क्षेत्र में बेहतर आवासीय व्यवस्था बनाई जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *