अंतिम संस्कार के लिए माने, प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के लिए थाने के बाहर डटा परिवार

भास्कर न्यूज| लुधियाना|चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 के बीसीएम स्कूल परिसर में स्कूल बस के नीचे आकर मरी सात साल की बच्ची अमायरा के परिवार वाले प्रशासन के बात करने के बाद बुधवार को उसके अंतिम संस्कार के लिए मान गए। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिवार को दिया गया। जिसके बाद अमायरा के अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी की गई। बीसीएम स्कूल प्रशासन की तरफ से बुधवार को भी स्कूल में छुट्टी का माहौल रहा। वहीं गिरफ्तार ड्राइवर सिमरनजीत सिंह को वीरवार रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा से पेश किया जाएगा। स्कूल से घर आने में इतनी देर लगा दी…अमायरा की मां निशू अपनी बेटी के स्कूल से लौटने का ही इंतजार करती रहीं। जब अमायरा का शव घर लाया गया तो रोते हुए मां बोली-तूने स्कूल से घर आने में इतना समय लगा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *