विदेश गए वकील के घर से सोने के गहने व नकदी चोरी

सिविल सिटी इलाके में एक वकील के घर पर परिवार वालों की गैर मौजूदगी में लाखों रुपयों और सोने के गहने चुरा लिए गए हैं। घटना 10 दिसंबर की रात को हुई है। इस संबंध में वकील नितेश छिब्बर वासी सिविल सिटी द्वारा थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उनकी तरफ से बताया गया कि वह खुद परिवार समेत विदेश में गए हैं। सिविल सिटी में जो घर है वहां पर उनकी परिजन अकेले रह रही हैं। घटना की रात को वह भी किसी रिश्तेदार के घर पर गए हुए थे। अगली सुबह जब वह वापस घर लौटी तो उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। इसके साथ ही अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को शिकायत देकर मौके पर बुलाया। इस मामले में जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। फिलहाल क्या सामान लेकर गए हैं। इस बारे में अभी जांच की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर जांच कर रही है। आईओ ने बताया कि अभी तक की जांच में सीसीटीवी फुटेज देखकर ये बात सामने आई है कि रात के समय कुछ लोग घर के अंदर जाते हुए दिखाई दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *