बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रशासन ने विशेष पूजा की व्यवस्था की थी। पंड़ितों के मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई। मंदिर परिसर और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन के लिए मौजूद थे। वहीं, सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से बिहार और झारखंड के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने देश की उन्नति की भी कामना की।


