खन्ना ​​​​​​में चोरी करने वाला गिरफ्तार:8 मामलों का खुलासा हुआ, 3 महीने से दो थानों की पुलिस ढूंढ रही थी

खन्ना सीआईए स्टाफ ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखदर्शन सिंह विक्की भगत सिंह कॉलोनी खन्ना का रहने वाला है। पिछले तीन महीनों से दो थानों की पुलिस इस चोर की तलाश में थी। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार, आरोपी अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था। वह पहले रेकी करता और फिर रात में चोरी करने पहुंच जाता था। उसका मुख्य निशाना बंद पड़े घर और बिना चौकीदार वाले धार्मिक स्थल होते थे। आरोपी ने जगत कॉलोनी स्थित मंदिर और जीटी रोड पर संस्कृत कॉलेज के मंदिर में चोरी की। इसके अलावा एक स्कूल से लैपटॉप और कई लोगों के फोन भी चुराए। सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, 5 फोन और 4 घड़ियां बरामद की हैं। चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेचकस, हथौड़ा और अन्य लोहे के औजार भी मिले हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से 8 चोरी के मामले सुलझ गए हैं। इनमें से 3 केस में उसकी गिरफ्तारी हुई है, जबकि 5 अन्य केसों का खुलासा उसने खुद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *