माचिस की तीली से चल रहा चेक पोस्ट का सीसी कैमरा

अमलीपदर| उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के सीमा क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसी कैमरा लगाया गया है। कैमरे का स्विच माचिस की तीली पर टिका हुआ है। पोल में लगे सीसीटीवी कैमरा में बिजली की सप्लाई होने वाले पावर प्लग पर वार को सपोर्ट देने के लिए माचिस का तिली का उपयोग किया गया है, जिसके निकल जाने के बाद कैमरा पावर सप्लाई नहीं हो पाती। सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे बंद हो जाते हैं। चेक पोस्ट में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद हैं। बैरियर भी टूट गया है। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ सीमा के बीच में मौजूद इस अंतर राज्य चेक पोस्ट से होते हुए कई सारे तस्कर लकड़ी, धन व अन्य चीजों की तस्करी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *