चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर भीलवाड़ा में जश्न:सूचना केंद्र चौराहे पर जमकर चले पटाखे, ढोल पर युवाओं ने किया डांस

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर भीलवाड़ा में जश्न का माहौल नजर आया। शहर के सूचना केंद्र बजरंगी चौराहा पर बड़ी संख्या में शहरवासी इकट्ठा हुए और जमकर आतिशबाजी की । इस दौरान सूचना केंद्र चौराहा देशभक्ति के जयकारों से गूंज उठा । क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल बजाकर डांस किया तो कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों की सन रूफ और खिड़कियों से निकलकर इंडिया के फेवर में जमकर हूटिंग की । इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। जमकर आतिशबाजी की
सूचना केंद्र चौराहे पर्व जश्न मना रहे क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि 2013 के बाद भारत ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सभी मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफ़ी हासिल की है । ये भारत के लिए स्वर्णिम पल है, हर क्रिकेट प्रेमी को इस दिन का इंतजार था। इस दौरान सूचना केंद्र चौराहे पर बड़ी संख्या में यूथ क्राउड इकट्ठा हुई, जमकर आतिशबाजी की गई। चौराहे पर आने वाले सभी रोड पर जाम के हालात बने, करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक सूचना केंद्र चौराहे युवा जश्न ने डूबा रहा। एहतियात के तौर पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *