मकराना में चाकू से युवक की हत्या:घर में घुसकर युवक पर चाकू से किए 3 वार, दिल के पास लगे चाकू, मौत

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना कस्बे में पलाड़ा रोड़ पर सोमवार को एक युवक ने घर में घुसकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और इसके बाद हमलावर फरार हो गया। गंभीर हालात में लहूलुहान युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत व थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। मृतक की माता मुमताज ने आरोपी के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दी है। मकराना डीएसपी भवानीसिंह शेखावत ने बताया कि आरिश उर्फ आसिफ अपने घर पर सो रहा था। इस दौरान करीब साढ़े 10 बजे मकराना का ही चमनपुरा मोहल्ला निवासी कासिम पुत्र निजाम चौधरी उसके घर पर आया और आसिफ को उठाकर कमरे से बाहर ले गया। जहां आरोपी आसिफ पर किसी बात को लेकर चिल्लाते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उसके सीने व शरीर पर गहरे घाव हो गए। हल्ले की आवाज सुनकर उसकी माता मुमताज दूसरे कमरे से बाहर निकलकर आए और बीच बचाव किया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मुमताज लहूलुहान बेटे आरीश को लोगों की सहायता से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने करीब 30 मिनट तक उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं पाए। उधर सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह व थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी घटना स्थल पहुंचे। जहां उन्हें मौका मुआयना करने सहित आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी खंगाले। मृतक की माता मुस्कान मैरिज गार्डन के पास पलाड़ा रो मकराना निवासी मुमताज रांदड़ पत्नी अब्दुल समद रांदड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार 10 मार्च की सुबह उसका लड़का मोहम्मद आरिश उर्फ आसिफ उम्र 20 वर्ष व अन्य बच्चे घर पर सो रहे थे। इस दौरान करीब 10:15 बजे आरोपी युवक कासिम चौधरी पुत्र निजाम चौधरी निवासी चमनपुरा मकराना उसके घर आया और उसके बेटे आरीश उर्फ आसिफ को उठाकर उस पर चाकू से 2-3 वार कर दिए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी हैं। इधर हत्या की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंचने लगी। शाम 4 बजे तक मृतक के परिजन आरोपी को पकड़ने पर ही पोस्मार्टम करवाने को‌ लेकर अड़े रहे। दोनों युवक दोस्त थे मृतक आरीश उर्फ आसिफ व आरोपी युवक कासिम चौधरी आपस में पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं। हत्या के आरोपी का मृतक के घर आनाजाना था और उसने मृतक को अपनी बाइक भी चलाने को दी थी। दोनों ही मार्बल का काम करते थे और मकराना से बाहर कमाने के लिए भी साथ में जाते थे। सुबह ही भोपाल से आया था हत्यारा, मारा और चला गया आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज हत्यारा कासिम सोमवार सुबह ही भोपाल से मकराना आया और सीधे आरीश के घर जाकर उसे मारा और फिर फरार हो गया। इनपुट सहयोग:- मो. जावेद रांदड़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *