अबोहर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़:होटल से पकड़े गए 2 महिलाएं और 3 आदमी, रिकॉर्ड जब्त

अबोहर में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर छापेमारी कर दो महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा है। थाना प्रभारी सिटी वन मनिंदर सिंह के अनुसार, उन्हें लंबे समय से होटल की शिकायतें मिल रही थीं। होटल संचालक अनैतिक गतिविधियों के लिए कमरे उपलब्ध करवा रहे थे। यहां नाबालिग लड़के-लड़कियों के आने की भी सूचनाएं थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ होटल में छापेमारी की। पुलिस ने होटल का पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक से भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने अन्य होटल संचालकों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी होटल अनैतिक कार्यों के लिए कमरे न दे। साथ ही होटल में आने वाले सभी लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *