भास्कर न्यूज | लुधियाना दुकान के बाहर डिस्पले पर लगे लेडीज सूटों को 2 लोग उठाकर भाग गए। लेकिन दुकानदार ने उनमें से एक को काबू कर लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव पायल के रहने वाले सतवीर सिंह व राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला चंदन नगर के रहने वाले मनोज की शिकायत पर दर्ज किया है। मनोज का कहना है कि 9 मार्च को उसकी दुकान के बाहर डिस्पले के लिए लगे लेडीज सूटों को 2 लोगो ने उठा लिया। उसने पीछा कर एक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा भाग गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


