इस बार जुमा के िदन ही होली, िजला प्रशासन अलर्ट, बैठक में तैयार की गई सुरक्षा रणनीति

भास्कर न्यूज | गिरिडीह इस बार शुक्रवार को होली है और उसी दिन जुमे की नमाज है, लिहजा पुलिस-प्रशासन विशेष सतर्क है। पुलिस पदाधिकारियांे से लेकर गिरिडीह, डुमरी, सरिया-बगोदर अनुमंडल और खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हर गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आशंका मात्र पर त्वरित कार्रवाई की जा सके और हर परिस्थिति से निबटा जा सके। ईदगाह, कब्रिस्तान और मस्जिदों के आस-पास सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। पुलिस-प्रशासन सोशल मीडिया को लेकर विशेष सतर्क रहेगा। विधि व्यवस्था को लेकर सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से होाली में विधि व्यवस्था पर चर्चा की। विधि व्यवस्था के साथ होली में नियमित बिजली-पानी की समस्याओं को भी लोगों ने उठाया। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने होली को लेकर सभी संबंधित विभाग जैसे पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, फायर सेफ्टी, नगर निगम को एक्टिव रहने का निर्देश दिया। जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को एक्टिव रखें, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से लोग मना सके और किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो पाए। कहा कि होली को सभी उत्साह के साथ मनायें। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाय और यह ध्यान रखा जाय कि विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी के अलावा सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, सिविल सर्जन एसपी मिश्रा, एसडीओ श्रीकांत य बिस्पुते, एसडीपीओ, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, सभी बीडीओ और सीओ मौजूद थे। विधि व्यवस्था में लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई: एसपी एसपी डॉ विमल कुमार ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने का निर्देश दिया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन और शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध शराब बिक्री करने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *