भास्कर न्यूज | गिरिडीह शास्त्री नगर में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, राजेश जायसवाल, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, पूर्व मेयर सुनील पासवान और मनीष कुमार शामिल हुए। कलाकारों ने शानदार गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। होली के गीतों पर दर्शक झूम उठे। गिरिडीह जिले के सुदूरवर्ती गांवों से लोग पहुंचे और उत्सव मनाया। समारोह में शामिल लोगों के लिए विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई।