थाना खोलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया:कवंडे में नक्सलियों के 4 स्मारक को फोर्स ने किया ध्वस्त

गढ़चिरौली के कवंडे इलाके में बने नक्सलियों के स्मारक को फोर्स ने ध्वस्त किया है। कवंडे में रविवार को ही नए पुलिस थाने की शुरुआत हुई है। इसके बाद फोर्स ने इस हिस्से में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि थाना स्थापना के बाद जवानों ने आसपास के हिस्सों में गश्त की। जहां मिड्‌डापल्ली गांव से कवंडे तक अलग-अलग जगह नक्सलियों के 4 स्मारक देखे गए। इन स्मारकों ने नक्सलियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने और अपनी मौजूदगी साबित करने के लिए बनाया था। जिसकी पहले बीडीएस की टीम के द्वारा उपकरणों से जांच की गई। इसके बाद जवानों ने सभी चार स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि ग्राम कवंडे छग से लगा हुआ दुर्गम क्षेत्र है। यहां नक्सलियों की गतिविधि लंबे समय से बनी हुई थी, जिसे कमजोर करने के लिए 24 घंटे के भीतर थाना बनाया गया। अब इस हिस्से में सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *