कवर्धा| ग्राम घोघरा में हाफ नदी के किनारे अवैध महुआ शराब बनाई जा रही थी। आबकारी टीम पहुंची तो आरोपी भाग निकले। मौके से 80 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त हुई। इसकी कीमत 8 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं 200 किलो महुआ लाहन (सड़ाया हुआ महुआ) भी मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया। आबकारी वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई किए हैं।


