कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में 20 से 22 तक लगेगा दिव्यांग सेवा शिविर

कवर्धा| पीजी कॉलेज कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में 20 से 22 मार्च तक दिव्यांग सेवा शिविर लगेगा। शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर, श्रवण यंत्र, ट्रायसिकल, व्हीलचेयर और कैलीपर्स जैसी जरूरत की सामग्री निशुल्क दी जाएगी। भारतीय जैन संघटना छत्तीसगढ़ और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर लगाया जा रहा है। भारतीय जैन संघटना के संभाग अध्यक्ष अमित बरडिया और सचिव विकास सेठिया ने बताया कि लाभार्थियों और उनके एक सहायक के लिए भोजन और आवास की निशुल्क व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए प्रतीक लूनिया, राजा श्रीश्रीमाल और अनिल लूनिया से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन के लिए जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग कबीरधाम और जैन समाज कवर्धा का सहयोग मिल रहा है। चैप्टर अध्यक्ष सुनील लूनिया, सचिव नयन झाबक, महिला शाखा अध्यक्ष रितु बरडिया और सचिव पूजा बाठिया सहित पूरी टीम तैयारी में जुटी है। इस शिविर की परिकल्पना को साकार करने में बीजेएस के प्रदेश समन्वयक, स्वस्थ सेवा प्रोग्राम के डॉ. अतुल जैन जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *