भास्कर न्यूज | बालोद कांकेर जिले के कच्चे माइंस रोड गेट नंबर 1 के पास तीन लोगों ने ग्राम परसाडीह बालोद निवासी ड्राइवर नोहेन्द्र कुमार की पिटाई कर दी। गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार नोहेन्द्र ने जानकारी दी है कि रविवार को सीमेंट को प्लांट में खाली कर कच्चा माल लोड करने ट्रक से माइंस की ओर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक इस दौरान गेट नंबर-1 के पास ट्रक को पार्किंग में लगा रहा था, तभी शाम 6.45 बजे दफईपारा की ओर से बाइक मंे सवार तीन लोग उतरे फिर गाड़ी कैसे चलाते हो कहकर तीनों गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज से मना किया तो तीनों ने हाथ मुक्का व लात से मारपीट की। एक व्यक्ति ने गला दबाकर धमकाया कि एक मर्डर कर चुका हूं, आपको भी मार दूंगा। डोमेन्द्र कुमार व कुलदीप कुमार ने बीच बचाव किया। भानुप्रतापुपर थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


