ट्रेवल्स एजेंसी दिलाने के नाम पर 84 लाख की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार हुए

भास्कर न्यूज | बालोद लेट्स ट्रेवल्स फ्री का एजेंसी दिलाने के नाम पर 84 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी नागेश कुमार(52) और आरती (52) निवासी कुडलू रामदास नगर कासरगोड़ केरल को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा। पुलिस के अनुसार प्रार्थी रंजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी नागेश कुमार धारा एवं उसके सहयोगी आरती दोनों मिलकर लेट्स ट्रेवल्स फ्री का एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। अपने बैंक खाता में अलग-अलग किस्तों में कुल 84 लाख 30 हजार रुपए जमा करवा लिया लेकिन लेट्स ट्रेवल्स फ्री का एजेंसी नहीं बनाया। पैसा वापस नहीं कर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ राजहरा थाने में धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज हुआ था। आरोपियों को पकड़ने एसपी एसआर भगत, एएसपी अशोक कुमार जोशी,‍ मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा ने दल्लीराजहरा टीआई सुनील तिर्की के नेतृत्व में थाना राजहरा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम बनी थी। निवास स्थान बैंगलुरू कर्नाटक, केरल में कई बार टीम दबिश दे चुकी थी लेकिन आरोपी फरार थे। तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से पता करने पर मालूम हुआ कि आरोपी कई माह से बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश में निवासरत है। जिसके बाद बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नागेश के बैंक खाता में वर्तमान 1 लाख रुपए जमा है। जिसे फ्रीज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने बैंक खाते में प्रार्थी से 16 नवंबर 2022 को 15 लाख रुपए, 23 नवंबर को 2.50 लाख रुपए, 24 नवंबर को 5 लाख, 25 को 4 लाख, 30 नवंबर को 2.50 लाख, 14 दिसंबर 2022 को 55 लाख रुपए जमा करवाया था। आरोपियों के कब्जे से लेपटॉप, मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *