झूलेलाल की जयंती पर घर-घर जलाएंगे दीप

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सिंधू भवन झूलेलाल नगर में 8 मार्च को पूज्य सिंधी समाज की बैठक हुई। समाज के ईष्ट देवता भगवान झूलेलाल का जन्म दिवस (झूलेलाल जयंती, चेट्रीचंड्र) 30 मार्च को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूज्य पंचायत के महासचिव व मीडिया प्रभारी अर्जुन गंगवानी ने बताया कि तीन दिवसीय भगवान झूलेलाल महोत्सव की शुरुआत 28 मार्च को श्रीअखंड पाठ साहब से होगी। इसके बाद तीन दिनों तक हेमूकालाणी नगर व झूलेलाल नगर में विभिन्न आयोजन होंगे। बाइक रैली, शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रात में शानदार आयोजन के साथ बहराणा साहेब का विसर्जन किया जाएगा। भगवान झूलेलाल जयंती पर अपने-अपने घरों में पांच दीप प्रज्जवलित करने निर्णय लिया गया है। बैठक में अर्जुन दास पंजवानी, अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी, झूलेलाल नगर पंचायत के अध्यक्ष ब्रह्मानंद बजाज, तरुण लहरवानी, भिमन धनवानी, दीपक चंदानी, टेकचंद, अर्जुन बजाज, राजा माखीजा, अर्जुन वाधवानी मौजूद थे। संचालन लोक चंद लहरवानी ने किया। श्रीअखंड पाठ से होगी शुरुआत: 28 मार्च को सुबह 9 झूलेलाल नगर व हेमकालाणी नगर में एक साथ श्रीअखंड पाठ साहब आरंभ की जाएगी। 29 मार्च को दोपहर में महिलाओं की मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह रैली झूलेलाल मंदिर लालबाग से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण करते हुए झूलेलाल नगर पहुंचेगी। इसी दिन शाम को झूलेलाल नगर में एक शाम भगवान झूलेलाल के नाम का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *