महिला मड़ई… छात्राओं के व्यंजन का प्रोफेसर्स ने स्वाद लेकर सराहा, क्रॉफ्ट की खरीदी भी की

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज में विश्व महिला दिवस पर महिला मड़ई का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कई व्यंजन बनाए जिसका प्रोफेसर्स ने स्वाद और आनंद लिया। उन्होंने व्यंजन की सराहना कर छात्राओं द्वारा तैयार क्राफ्ट की खरीदी की और उनका उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ समाज शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला मड़ई का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्म विश्वास एवं कौशल का विकास होता है। उनके स्वयं के रोजगार के मार्ग प्रशस्त होते हैं और महिला स्वलंबन को बढ़ावा मिलता है। इस महिला मड़ई में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजनों तथा क्राफ्ट से संबंधित कुल 19 स्टॉल लगाए गए थे। विद्यार्थियों द्वारा गुपचुप, सैंडविच, मुंगोड़ी, शरबत, बर्फ गोला के स्टॉल लगाए गए। समाज शास्त्र विभाग से ललिता साहू, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मीना प्रसाद एवं महिला सदस्य डॉ. आराधना गोस्वामी, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. स्वयं सिद्ध झा, डॉ. किरण जैन, रोहिणी समरित तथा अन्य प्राध्यापकों ने महिला मड़ई का अवलोकन किया। छात्रों ने 22480 का लाभ अर्जित किया क्रॉफ्ट स्पर्धा में अनन्या स्वर्णकार अव्वल विद्यार्थियों ने महिला मड़ई से 22480 रुपए का लाभ अर्जित किया। महिला मड़ई में विद्यार्थियों के मध्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। क्राफ्ट स्पर्धा में प्रथम स्थान पर अनन्या स्वर्णकार, द्वितीय रागिनी देवांगन तथा तृतीय स्थान तृप्ति बारले ने प्राप्त किया। व्यंजन स्पर्धा में प्रथम लोकेश सोनकर समूह, द्वितीय प्रतिभा तथा समूह एवं तृतीय स्थान गीतांजलि समूह तथा खिलेंद्र साहू समूह द्वारा प्राप्त किया गया। विजेता प्रतिभागियों एवं उनके समूह को कॉलेज के प्राध्यापकों के द्वारा सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण विषय पर रंगोली एवं भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा स्त्री समाज का आधार स्तंभ है सृष्टि की सृजनकर्ता है। देश का वर्तमान एवं भविष्य है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी है जिसमें समाज, राजनीति, विज्ञान, अनुसंधान तकनीक, प्रौद्योगिकी हर क्षेत्र में महिलाएं अपने वर्चस्व को स्थापित कर रही है। समाज कार्य विभागाध्यक्ष ललिता साहू ने कहा महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में लिंग आधारित भेदभाव को मिटाना एवं महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष स्थापित करना है। वित्तीय जागरूकता और बचत पर दिया व्याख्यान, लोन और ब्याज दर बताई गई दिग्विजय कॉलेज में महिला प्राध्यापकों एवं स्टाफ के लिए वित्तीय जागरूकता एवं बैंक में बचत योजना विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड राजनांदगांव द्वारा बैंक में बचत व वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान दिया गया। बैंक मैनेजर धनंजय सिंह ने बैंक में बचत, ऋण व्यवस्था तथा ब्याज दर, पॉलिसी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। समापन अवसर में उक्त संस्था के द्वारा महिला दिवस पर सभी महिला प्राध्यापकों को पौधों का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *