बाबूटोला में अवैध प्लाटिंग, पार्षद ने की शिकायत, कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के बाबूटोला में अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रीकॉस्ट वॉल बनाया जा रहा। वहीं सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जिसे लेकर वार्ड पार्षद राजा तिवारी ने नगर निगम आयुक्त से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पार्षद राजा तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि बाबूटोला के अलग-अलग खसरों में मोरध्वज देवांगन और उसके साथियों द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसके लिए वृहद स्तर पर बगैर अनुमति कार्य किए जा रहे हैं। अलग-अलग खसरे की जमीन को टुकड़ों में बेचने की तैयारी है। पूर्व में भी नगर निगम द्वारा मोरध्वज देवांगन को अवैध प्लाटिंग के लिए नोटिस जारी किया गया। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते दोबारा बाबूटोला हिस्से में अवैध प्लाटिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्षद तिवारी ने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को लिखित शिकायत कर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत से वार्डवासियों में भी आक्रोश व्याप्त है। पार्षद ने सभी संबंधित खसरों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करते हुए खरीदी-बिक्री में रोक लगाने और अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *