समूह के बारदाने की राशि निजी बैंक खाते में डालने की शिकायत

भास्कर न्यूज । राजना दगांव जागृति महिला उपभोक्ता भंडार पीडीएस दुकान के बारदाने की राशि को नियम विरुद्ध किसी निजी बैंक खाते में डालने की शिकायत सामने आई है। समूह ने खाद्य विभाग के अफसरों पर मिलीभगत के तहत ऐसा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले प्रशासन और शासन स्तर पर शिकायत की लेकिन आज तक इस मामले की जांच की गई नहीं कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्रार्थी विक्की साहू एवं उनकी पत्नी लंबे समय से शासन और प्रशासन के अफसरों का चक्कर काटने मजबूर है। विक्की साहू ने बताया कि साल 2021-22 में 13587 रुपए फिर 6794 रूपए, बाद में 11277 रुपए किसी व्यक्तिगत खाता जो कि किशोर आहूजा के नाम से उस खाते में राशि डाली गई है। विक्की साहू ने सूचना का अधिकार के तहत लेनदेन की सभी जानकारी निकाली और उसे प्रशासन को सौंपा है। उन्होंने बताया कि विगत कई सालों से पीडीएस दुकान के बारदाने की खरीदी मार्कफेड द्वारा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *