टैक्स बार, जीएमसीसी और प्रेस क्लब सेमीफाइनल में

राजनांदगांव| साइंस कॉलेज में टैक्स बार 11 के तत्वावधान में आयोजित सद्भावना क्रिकेट लीग अब अंतिम चरण में है। मंगलवार को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे। इसमें पहला मैच जीएमसीसी कमला कॉलेज और टैक्स बार बी और दूसरा सेमीफाइनल प्रेस क्लब और टैक्स बार ए के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। सोमवार को यहां लीग के आखिरी दो मैच खेले गए। लीग के अंतिम दिन का पहला मैच मॉर्निग 11 बी और एनसीएल 11 के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉर्निंग 11 बी ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 72 रन बनाए। इसमें अशोक रजक ने 16, ऋषि सोनी ने 15 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी एनसीएल की टीम ने 6.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दूसरे मैच में टैक्स बार 11 बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। जवाब में प्रेस क्लब की टीम 93 रन ही बना पाई। इस मैच का मैन ऑफ द मैच लखन रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *