लगातार तीसरी बार घुघरी के उपसरपंच चुने गए जगदीश

भास्कर न्यूज | महादेवडांड ब्लॉक बगीचा के ग्राम पंचायत घुघरी के जगदीश यादव ने लगातार तीसरी बार उपसरपंच निर्वाचित हुए हैं। जिससे उनके गांव में उल्लास का माहौल है। ग्रामवासियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले जगदीश यादव एक बार निर्विरोध और दो बार चुनाव जीत कर उपसरपंच के रूप में निर्वाचित हुए हैं। उपसरपंच के निर्वाचन में उन्हें 17 वोट और प्रतिद्वंदी को 4 वोट मिले। इस मौके पर पंच-सरपंच और ग्रामीणों के बीच उत्साह के साथ बधाई का सिलसिला चलता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *