मां काली का रौद्र रूप, हर तरफ उड़ती चिता की राख…गले में नरमुंड माला, मुंह से उगलते आग के गोले और शिव तांडव। यह सब मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर दिखा। यहां मंगलवार को मसाने की होली खेली जा रही है। दोपहर करीब 12 बजे मसाननाथ की आरती होने के बाद भस्म होली शुरू हुई। नागा संन्यासी भी इस होली में शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि महिलाएं इस होली में शामिल नहीं हुईं हैं, क्योंकि उन्हें इजाजत नहीं दी गई है। इसको देखने के लिए 20 देशों से 5 लाख टूरिस्ट पहुंचे हैं। अब हरिश्चंद्र घाट की मसाने की होली की तस्वीरें मसाने की होली की लाइव अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


