कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से बस स्टैंड तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की।पुतले पर लिखा था ‘मैं ईडी हूं, भाजपा का गुलाम हूं’। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा कि ईडी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी को द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया। केंद्रीय एजेंसियां पर आरोप दीवान ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को रोककर जांच की गई है। वहीं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां केवल कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही हैं। पूरे प्रदेश में प्रदर्शन बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर ईडी की कार्रवाई नहीं रुकी तो आने वाले समय में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बिरस साहू, सकुर खान, महामंत्री गीतेश गांधी, रितेश पटेल, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


